Media24Media.com: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश

Document Thumbnail

 गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने स्मार्ट सर्विलांस और मानसून पेट्रोलिंग के जरिए अंतरराज्यीय सागौन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। वन विभाग और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में तस्करी के ओडिशा कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है।


लट्ठों को बांधकर बनाई थी लकड़ी की बेड़ी

जानकारी के अनुसार, तस्करों ने उदंती नदी के किनारे सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई की थी। काटे गए सागौन के लट्ठों को रस्सियों के सहारे आपस में बांधकर बेड़ी का रूप दिया गया था, ताकि नदी के बहाव के साथ उन्हें ओडिशा तक पहुंचाया जा सके।

स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम में संदिग्ध गतिविधियां कैद होने के बाद वन विभाग ने तकनीकी निगरानी और मैदानी सूचना तंत्र के आधार पर कार्रवाई शुरू की। मानसून के दौरान नदी और आसपास के जंगलों में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई थी। इसी दौरान तस्करी से जुड़े लोगों की गतिविधियों का पता चला और संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ओडिशा से भी एक आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन की जानकारी सामने आई। वन विभाग की टीम ने नेटवर्क से जुड़े एक आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही टीम

फिलहाल वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। अवैध कटाई में शामिल अन्य आरोपियों और तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.