Media24Media.com: जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब, पुलिस की सख्ती से शांतिपूर्ण रहा गोविंदा उत्सव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जन्माष्टमी पर उमड़ा जनसैलाब, पुलिस की सख्ती से शांतिपूर्ण रहा गोविंदा उत्सव

Document Thumbnail

 डोंगरगढ़। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर डोंगरगढ़ में आयोजित गोविंदा उत्सव इस बार अपनी सुरक्षा व्यवस्था और जीरो-इंसिडेंट आयोजन को लेकर चर्चा में रहा। करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की मौजूदगी और देर रात तक चले कार्यक्रम के बावजूद कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। पुलिस की सख्त और पूर्व नियोजित व्यवस्था के चलते उत्सव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने इस बार घटना के बाद कार्रवाई के बजाय घटना से पहले रोकथाम की रणनीति अपनाई। आयोजन से करीब एक सप्ताह पहले ही सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। आयोजन समिति, डीजे और साउंड संचालकों सहित अन्य संबंधित लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रमुख मार्गों पर तैनात रहा पुलिस बल

गोविंदा उत्सव के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, शोभायात्रा मार्ग और कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार भीड़ के बीच सक्रिय रहीं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

भीड़ के बीच तलाशी और निगरानी के दौरान पुलिस ने दो बड़े बोरों में कड़े जब्त किए। इसके अलावा कई धारदार हथियार भी बरामद किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य उत्सव के दौरान किसी भी तरह के विवाद या हिंसक घटना की आशंका को पहले ही रोकना था।

अवैध शराब पर भी कसा शिकंजा

उत्सव से पहले पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ भी अभियान चलाया। लगातार निगरानी और कार्रवाई के चलते उत्सव के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी अंकुश रहा। पुलिस की सख्ती से शराब के कारण होने वाले विवाद और हुड़दंग की आशंका भी कम रही।

300 से अधिक पुलिसकर्मियों की रही तैनाती

पूरे आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 300 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें तैनात रहीं।

पुलिस की प्रिवेंटिव पुलिसिंग और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के चलते डोंगरगढ़ का गोविंदा उत्सव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद किसी अप्रिय घटना का नहीं होना पुलिस की सुरक्षा रणनीति की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.