Media24Media.com: शिक्षक महेन्द्र राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित, आरंग का बढ़ाया गौरव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शिक्षक महेन्द्र राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित, आरंग का बढ़ाया गौरव

Document Thumbnail

 आरंग। 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर आरंग विकासखंड के सक्रिय और नवाचारी शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।


राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा उन्हें सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।यह सम्मान उन्हें शिक्षा में नवाचार, शिक्षा दान केंद्र संचालन व कैरियर गाइडेंस के माध्यम से उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने, समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान, राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में सहभागिता, शाला में भौतिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आरंग की पुरातात्विक धरोहरों के संकलन एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रदान किया गया।उल्लेखनीय है कि महेन्द्र कुमार पटेल आरंग विकासखंड के प्रथम शिक्षक हैं, जिन्हें राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।इस अवसर पर शिक्षक पटेल ने कहा कि "डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पेशे से नहीं, बल्कि स्वभाव से शिक्षक थे। हमें भी स्वभाव से शिक्षक बनकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए। सही मायने में शिक्षक वही है जो बच्चों की शैक्षिक योग्यता बढ़ाने के साथ-साथ समाज को भी सही दिशा दे।"

उनकी इस उपलब्धि से शिक्षा जगत में हर्ष की लहर है। जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर दिनेश नायर, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा अरुण शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, बीआरसीसी सुरेन्द्र सिंह चंद्रसेन, संकुल समन्वयक (भिलाई) जितेन्द्र शुक्ला, समस्त शाला स्टाफ चरौदा, अंचल के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शिक्षक पटेल को बधाई दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.