Media24Media.com: 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

Document Thumbnail

 सूरजपुर। जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, छात्रा के परिजनों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि शिक्षक ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने घटना का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्लैकमेल करता रहा।

करीब एक साल तक शोषण का आरोप

परिजनों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि छात्रा का करीब एक साल तक शारीरिक शोषण किया गया। शिकायत मिलने के बाद भटगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.