Media24Media.com: छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कर्मवीर सिंह बने प्रदेश संगठन महामंत्री; पवन साय को झारखंड की जिम्मेदारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कर्मवीर सिंह बने प्रदेश संगठन महामंत्री; पवन साय को झारखंड की जिम्मेदारी

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। वहीं, अब तक इस जिम्मेदारी को संभाल रहे पवन साय को झारखंड का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है। उनका केंद्र रांची रहेगा।


भाजपा ने इसके साथ ही कई राज्यों में प्रदेश संगठन महामंत्रियों और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। रिपोर्टों के मुताबिक, महाराष्ट्र में अजय जामवाल को प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।


कर्मवीर सिंह के पास लंबा संगठनात्मक अनुभव

छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लंबे समय तक प्रचारक रहे हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा क्षेत्र से जुड़े कर्मवीर सिंह ने वर्ष 1993 में संघ के प्रचारक जीवन की शुरुआत की थी।


उन्होंने तहसील प्रचारक और नगर प्रचारक के रूप में काम किया। इसके बाद फतेहपुर सीकरी (आगरा), अलीगढ़ महानगर और मथुरा जिले में प्रचारक की जिम्मेदारी संभाली। वे एटा, अलीगढ़ और बरेली विभाग के विभाग प्रचारक भी रहे।


वर्ष 2015 में कर्मवीर सिंह मेरठ प्रांत के सह-प्रांत प्रचारक बने। इसके बाद 2019 में उन्होंने ब्रज प्रांत के सह-प्रांत प्रचारक के रूप में जिम्मेदारी संभाली।

2020 में भाजपा संगठन से जुड़े

कर्मवीर सिंह ने वर्ष 2020 में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह-महामंत्री (संगठन) के रूप में जिम्मेदारी संभाली। अगस्त 2022 से वे झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के पद पर कार्यरत थे। नियुक्ति से एक दिन पहले 23 सितंबर को भी झारखंड के लातेहार में उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की थी।

अब छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिलने के बाद कर्मवीर सिंह के सामने प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक कामकाज को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय की जिम्मेदारी होगी।

कई राज्यों में बदला संगठन का ढांचा

भाजपा ने 24 सितंबर को संगठन में व्यापक बदलाव करते हुए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दिए जाने की भी रिपोर्ट है। वहीं, विभिन्न राज्यों में संगठन महामंत्री और संयुक्त संगठन महामंत्रियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.