Media24Media.com: भूपेश खेमे को बड़ी बढ़त! हनी परमीत बग्गा निर्विरोध बने प्रदेश उपाध्यक्ष

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भूपेश खेमे को बड़ी बढ़त! हनी परमीत बग्गा निर्विरोध बने प्रदेश उपाध्यक्ष

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के बीच प्रदेश अध्यक्ष पद के नतीजे से पहले ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। हनी परमीत बग्गा को निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। बताया जा रहा है कि अल्पसंख्यक वर्ग से मैदान में बचे वह एकमात्र प्रत्याशी थे, जिसके बाद उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ।


प्रदेश अध्यक्ष के नतीजे से पहले मिली अहम जिम्मेदारी

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन मतदान की प्रक्रिया 30 अगस्त से जारी है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष के परिणाम से पहले ही बग्गा का निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुना जाना संगठन के भीतर चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भूपेश बघेल खेमे के करीबी माने जाते हैं बग्गा

हनी परमीत बग्गा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेमे के करीब माना जाता है। ऐसे में उनका निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुना जाना युवा कांग्रेस के भीतर चल रही गुटीय राजनीति के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है।

राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को देवेंद्र यादव खेमे के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव का अंतिम परिणाम आने के बाद ही युवा कांग्रेस में संगठनात्मक शक्ति संतुलन की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट होगी।

निर्विरोध निर्वाचन के बाद जताया आभार

निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद हनी परमीत बग्गा ने कांग्रेस नेतृत्व और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.