Media24Media.com: SGST का बड़ा एक्शन: बिलासपुर-मुंगेली में 6 ठिकानों पर जांच, बावा होटल में 60 लाख की कार्रवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

SGST का बड़ा एक्शन: बिलासपुर-मुंगेली में 6 ठिकानों पर जांच, बावा होटल में 60 लाख की कार्रवाई

Document Thumbnail

 बिलासपुर। टैक्स चोरी और बिलिंग में अनियमितता की शिकायतों के बाद स्टेट जीएसटी विभाग ने बिलासपुर और मुंगेली में छह व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जांच कार्रवाई की। विभाग की टीम ने दोनों जिलों में कारोबार से जुड़े दस्तावेज, बिलिंग और टैक्स रिकॉर्ड की जांच की। मुंगेली के पड़ाव चौक स्थित वैष्णव मिष्ठान भंडार (बावा होटल) में करीब 60 लाख रुपए की टैक्स और पेनाल्टी संबंधी कार्रवाई की जानकारी सामने आई है।


वहीं, धरमपुरा मेन रोड स्थित नुक्कड़ ढाबे पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाए जाने की जानकारी है। इसके अलावा मुंगेली के बलानी चौक स्थित मोनिका ज्वेलर्स और पड़ाव चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स में भी जीएसटी टीम ने जांच की।

कच्चे बिल और टैक्स अनियमितता की शिकायत

अधिकारियों के अनुसार, राज्यभर में टैक्स चोरी, बोगस बिलिंग और ई-वे बिल में अनियमितताओं को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुंगेली के कुछ होटल और अन्य प्रतिष्ठानों को जांच के दायरे में लिया गया। विभाग को कथित तौर पर शिकायतें मिली थीं कि कुछ प्रतिष्ठानों में ग्राहकों को कच्चे बिल दिए जा रहे हैं और इससे टैक्स देनदारी में गड़बड़ी की जा रही है।

बावा होटल में 60 लाख की कार्रवाई

मुंगेली के पड़ाव चौक स्थित वैष्णव मिष्ठान भंडार (बावा होटल) में हुई जांच के दौरान करीब 60 लाख रुपए की टैक्स और पेनाल्टी संबंधी कार्रवाई की गई। हालांकि, विभाग की विस्तृत जांच और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह राशि किस अवधि की टैक्स देनदारी और किन अनियमितताओं से संबंधित है।

बिलासपुर के व्यापार विहार में भी जांच

बिलासपुर के व्यापार विहार में जीएसटी टीम ने गुटखा, ड्राई फ्रूट्स और तेल कारोबार से जुड़े तीन व्यापारियों के प्रतिष्ठानों की जांच की। टीम ने यहां बिलिंग, खरीद-बिक्री और टैक्स से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि टैक्स नियमों का उल्लंघन या अन्य अनियमितता सामने आती है तो नियमानुसार टैक्स, ब्याज और पेनाल्टी की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विभाग की जांच और दस्तावेजों के परीक्षण की प्रक्रिया

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.