Media24Media.com: उल्लास शपथ के साथ साक्षरता पखवाड़े की शुरुआत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

उल्लास शपथ के साथ साक्षरता पखवाड़े की शुरुआत

Document Thumbnail

 आरंग। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार साक्षरता पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत चरौदा में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत शपथ दिलाकर पखवाड़े की शुरुआत की गई।


ग्राम पंचायत के सरपंच देवशरण धीवर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अन्य लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक रहने तथा निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव श्रीमती गायत्री शर्मा, पंच प्रेमलाल साहू, अमित साहू, शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा और विकासखंड स्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन ने उल्लास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों और नागरिकों से अपील की है।

कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कामिनी बावनकर ने बताया कि 1 से 15 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उल्लास कार्यक्रम को गति दी जाएगी। वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने अलंकार परिहार साक्षरता नोडल, शिक्षक अरविंद वैष्णव व महेन्द्र कुमार पटेल सहभागिता निभा रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.