Media24Media.com: रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक को मालगाड़ी ने कुचला, दोनों पैर कटे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक को मालगाड़ी ने कुचला, दोनों पैर कटे

Document Thumbnail

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे 22 वर्षीय युवक को मालगाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। गंभीर रूप से घायल युवक रातभर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा रहा। रविवार सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।


सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ढेगूनाला का रहने वाला है युवक

घायल की पहचान 22 वर्षीय रितेश सारथी, निवासी ढेगूनाला के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में रितेश को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

रेलवे ट्रैक पर बैठा था रितेश

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रितेश रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था। इसी दौरान वहां से मालगाड़ी गुजरी और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि उसके दोनों पैर कट गए। पुलिस को युवक के पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है।

रातभर ट्रैक के पास पड़ा रहा घायल

हादसे के बाद रितेश गंभीर हालत में रातभर रेलवे ट्रैक के पास पड़ा रहा। देर रात किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया।

युवक ट्रैक पर क्यों गया, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि रितेश देर रात रेलवे ट्रैक पर किस वजह से पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। युवक के ट्रैक पर पहुंचने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

परिजनों से भी पूछताछ

सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी के मुताबिक, घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने के लिए युवक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे से पहले युवक किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक तक पहुंचा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.