Media24Media.com: Facebook की दोस्ती पड़ी भारी! शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Facebook की दोस्ती पड़ी भारी! शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 राजनांदगांव। सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद शादी का वादा कर युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन सोमुनिया (32) निवासी बल्लारपुर, जिला चंद्रपुर, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

फेसबुक पर भेजी थी फ्रेंड रिक्वेस्ट

पुलिस के अनुसार, युवती की वर्ष 2025 में फेसबुक के माध्यम से आरोपी से पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिस पर उसने सहमति जताई।

इसके बाद दोनों लगातार संपर्क में रहे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती को मिलने के लिए डोंगरगढ़ बुलाया था।

होटल में रुके, शादी का वादा करने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, 30 नवंबर 2025 को दोनों की डोंगरगढ़ में मुलाकात हुई। इसके बाद वे रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में रुके। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद उसकी सहमति से दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।

पुलिस के अनुसार, दोनों 30 नवंबर और 1 दिसंबर को होटल में रुके। इसके बाद 1 दिसंबर की शाम वे दूसरे होटल चले गए और करीब तीन दिन तक साथ रहे।

परिवार से भी शादी की बात करने का भरोसा

डोंगरगढ़ से लौटने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। युवती के मुताबिक, आरोपी ने उसके परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की और शादी के लिए अपने परिवार को साथ लेकर आने का भरोसा दिलाया।

हालांकि, 20 अप्रैल 2026 को आरोपी ने कथित तौर पर फोन कर शादी करने से इनकार कर दिया। उसने युवती से अपने परिवार की पसंद के अनुसार शादी करने की बात कही।

शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

युवती की शिकायत पर डोंगरगढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 365/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.