Media24Media.com: Bilaspur Murder: चाकू गोदकर युवक की हत्या, बाईपास के पास मिला शव; एक संदिग्ध हिरासत में

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Bilaspur Murder: चाकू गोदकर युवक की हत्या, बाईपास के पास मिला शव; एक संदिग्ध हिरासत में

Document Thumbnail

Bilaspur Murder : न्यायधानी बिलासपुर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को फदहाखार-महमंद बाईपास के पास फेंककर आरोपी फरार हो गए। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।


पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

पुलिस के मुताबिक, मृतक ओम लहरे और आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मौका देखकर ओम लहरे के साथ मारपीट की और उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए शव को फदहाखार-चांदमारी बाईपास के पास ठिकाने लगा दिया और मौके से फरार हो गए।

सड़क पर मिले खून के निशान

बाईपास के पास शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के दौरान सड़क पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

शव पर चोट के गहरे निशान भी मिले हैं। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हत्या की वजह और आरोपियों की तलाश जारी

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात का पूरा घटनाक्रम पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस संदिग्ध से पूछताछ के साथ ही अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.