Media24Media.com: Asian Games 2026: भारत का खुला मेडल खाता, शूटिंग में महिला टीम ने जीता सिल्वर; हॉकी टीम ने भी मचाया धमाल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Asian Games 2026: भारत का खुला मेडल खाता, शूटिंग में महिला टीम ने जीता सिल्वर; हॉकी टीम ने भी मचाया धमाल

Document Thumbnail

 नागोया। जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। भारत ने शूटिंग में महिला टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीतकर प्रतियोगिता में अपना पदक खाता खोल दिया है। वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराकर धमाकेदार शुरुआत की है।


इस बार एशियन गेम्स में भारत के 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। दूसरे दिन शूटिंग, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

शूटिंग में भारत को पहला मेडल

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

भारतीय तिकड़ी ने चीन के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। चीन ने इस स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इस सिल्वर के साथ भारत ने आइची-नागोया एशियन गेम्स में अपना आधिकारिक पदक खाता खोल लिया।

एलावेनिल और सोनम ने फाइनल में बनाई जगह

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में एलावेनिल वलारिवान ने 633.5 अंक के साथ सातवां स्थान हासिल किया और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वहीं सोनम उत्तम मस्कर ने क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल करते हुए मेडल राउंड में जगह बनाई।

इस तरह व्यक्तिगत स्पर्धा के मेडल राउंड में भारत की दो निशानेबाजों की चुनौती देखने को मिलेगी।

महिला हॉकी टीम की भी धमाकेदार शुरुआत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी एशियन गेम्स में शानदार आगाज किया। कप्तान सलीमा टेटे की अगुवाई वाली टीम ने ग्रुप स्टेज के मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी।

इस मुकाबले की सबसे बड़ी स्टार दीपिका रहीं, जिन्होंने अकेले 8 गोल दागे। इनमें पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आए। यह एशियन गेम्स हॉकी में किसी एक खिलाड़ी द्वारा एक मैच में किए गए सर्वाधिक गोलों का रिकॉर्ड बताया जा रहा है।

भारत ने मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति तक टीम 16-0 से आगे थी। आखिरी क्वार्टर में तीन और गोल दागकर भारत ने 19-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

22-0 के रिकॉर्ड से तीन गोल पीछे रहा भारत

उज्बेकिस्तान के खिलाफ 19-0 की जीत एशियन गेम्स में भारत की बड़ी जीत में शामिल हो गई है। भारतीय महिला हॉकी टीम की सबसे बड़ी जीत 1982 के एशियन गेम्स में हांगकांग के खिलाफ आई थी, जब भारत ने 22-0 से मुकाबला जीता था। इसके बाद 2018 में कजाकिस्तान के खिलाफ भारत ने 21-0 से जीत दर्ज की थी।

एशियन गेम्स के शुरुआती मुकाबलों में शूटिंग का सिल्वर और महिला हॉकी की बड़ी जीत ने भारतीय दल के अभियान को जोरदार शुरुआत दी है। अब भारतीय खिलाड़ियों की नजरें आने वाले मुकाबलों में पदकों की संख्या बढ़ाने पर होंगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.