Media24Media.com: पॉलिसी बाजार ने सुधारी गलती, शिकायत के बाद बदली बीमा पॉलिसी की तारीख

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पॉलिसी बाजार ने सुधारी गलती, शिकायत के बाद बदली बीमा पॉलिसी की तारीख

Document Thumbnail

महासमुंद- पॉलिसी बाजार पर दिखाए गए विज्ञापन के आधार पर एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की वाहन बीमा पॉलिसी कराने वाले कोकड़ी शासकीय स्कूल के शिक्षक गेंदलाल कोकडिया ने पॉलिसी की तारीख को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। शिकायत के बाद पॉलिसी बाजार के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए पॉलिसी की तारीख में सुधार किया।

कोकडिया के अनुसार, करीब छह दिन पहले उन्होंने पॉलिसी बाजार पर विज्ञापन देखा, जिसमें उनकी पुरानी वाहन बीमा पॉलिसी की समाप्ति तिथि 3 सितंबर 2026 बताई गई थी। इसी आधार पर उन्होंने पॉलिसी बाजार के माध्यम से एसबीआई जनरल इंश्योरेंस की नई पॉलिसी खरीद ली।

बाद में घर पहुंचकर जब उन्होंने अपनी पुरानी वाहन पॉलिसी के दस्तावेजों की दोबारा जांच की, तो उन्हें पता चला कि उनकी मौजूदा पॉलिसी वास्तव में 27 सितंबर 2026 तक वैध है और नई पॉलिसी 28 सितंबर 2026 से शुरू होनी चाहिए।

इसके बाद कोकडिया ने पॉलिसी बाजार में शिकायत दर्ज कराते हुए सवाल उठाया कि जब पुरानी पॉलिसी 27 सितंबर तक वैध है, तो उससे करीब 25 दिन पहले नई पॉलिसी क्यों जारी की गई।

शिकायत मिलने के बाद पॉलिसी बाजार के अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लिया और पॉलिसी में सुधार करते हुए उसकी प्रभावी तिथि 28 सितंबर 2026 कर दी।

कोकडिया का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम से उपभोक्ताओं को सीख लेने की जरूरत है। किसी भी बीमा पॉलिसी को खरीदने या रिन्यू कराने से पहले उसकी समाप्ति तिथि, नई पॉलिसी की प्रभावी तिथि और अन्य सभी विवरणों की स्वयं जांच कर लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर कार्य-व्यवहार और दस्तावेज की जांच जरूरी है। ग्राहक का सावधान, सतर्क और सजग रहना आवश्यक है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

उन्होंने अन्य उपभोक्ताओं से भी अपील की कि किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखाए गए विज्ञापन या जानकारी पर तुरंत भरोसा करने के बजाय संबंधित दस्तावेजों से जानकारी का मिलान जरूर करें।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.