Media24Media.com: पूर्व से परिवर्तित भूमि को अन्य मद में परिवर्तित करने की सुविधा होगी ऑनलाइन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पूर्व से परिवर्तित भूमि को अन्य मद में परिवर्तित करने की सुविधा होगी ऑनलाइन

Document Thumbnail

सोमवार से ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने तक ऑफलाइन आवेदन की सुविधा रहेगी जारी

रायपुर- पूर्व से परिवर्तित भूमि को अन्य मद में परिवर्तित करने संबंधी ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित कर लिया गया है, जिसे आगामी सोमवार से राजस्व पोर्टल पर लाइव किया जाएगा। नागरिक ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

ऑफलाइन आवेदन अभी जारी

राज्य शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में ऑफलाइन आवेदन की सुविधा बंद नहीं की गई है। ऑनलाइन मॉड्यूल के लाइव होने तक नागरिक पूर्व की भांति संबंधित कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

SDM कार्यालय रायपुर का निरीक्षण

ततसंबंध में SDM कार्यालय रायपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रकरणों एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया। साथ ही इस संबंध में ऑनलाइन सुविधा लागू किये जाने तक अनिवार्यतः पूर्व अनुसार ऑफलाइन आवेदन ecourt अंतर्गत न्यायालय द्वारा स्वीकार करने का  निर्देश दिया ।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.