Media24Media.com: लिफ्ट देने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जिंदा जलाने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लिफ्ट देने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जिंदा जलाने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। चिरमिरी थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म और उसे जिंदा जलाने के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के दो आरोपियों को वारदात के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।


लिफ्ट देने के बहाने जंगल ले गए

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ लिया। इसके बाद उसे बरतुंगा के जंगल की ओर ले गए, जहां उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को जिंदा जलाने का भी प्रयास किया।

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

घटना के बाद पीड़िता ने चिरमिरी थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.