Media24Media.com: PM मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, बच्चियों ने बांधी राखी; पूछा- बचपन का सपना क्या था?

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

PM मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन, बच्चियों ने बांधी राखी; पूछा- बचपन का सपना क्या था?

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर स्कूली बच्चों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान बच्चियों ने प्रधानमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। पीएम मोदी ने बच्चों से बातचीत की और उनके साथ हंसी-मजाक भी किया।


प्रधानमंत्री ने रक्षाबंधन के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह और अटूट विश्वास का प्रतीक है।

बच्चियों ने पीएम मोदी की कलाई पर बांधी राखी

रक्षाबंधन के अवसर पर कई स्कूली बच्चियां प्रधानमंत्री आवास पहुंचीं। बच्चियों ने पीएम मोदी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री ने भी बच्चों के साथ सहज अंदाज में बातचीत की, उनसे हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए ‘हाई-फाइव’ किया।

प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कीं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि 7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन समारोह की कुछ यादगार झलकियां।

बच्ची ने पूछा- बचपन का सपना क्या था?

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और प्रधानमंत्री के बीच दिलचस्प बातचीत भी हुई। एक बच्ची ने पीएम मोदी से पूछा कि बचपन में उनका सपना क्या था?

इस पर प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “आप लोगों से मिलने का।” प्रधानमंत्री का यह जवाब सुनकर बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आई और माहौल खुशनुमा हो गया।

बच्चों के साथ पीएम का सहज अंदाज

पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री बच्चों के साथ बेहद सहज नजर आए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनके सवालों का जवाब दिया। रक्षाबंधन के मौके पर प्रधानमंत्री और स्कूली बच्चों की यह मुलाकात खास रही।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.