Media24Media.com: सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर, जांच के आदेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर, जांच के आदेश

Document Thumbnail

 इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के प्रमुख सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के महिला एवं बाल स्वास्थ्य वार्ड में बुधवार सुबह आग लगने से 15 नवजात शिशुओं की मौत की खबर सामने आई है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने अभी मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


‘जियो न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, आग अस्पताल के उस वार्ड में लगी, जहां नवजात शिशुओं को भर्ती किया गया था। PIMS की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने ‘डॉन’ को बताया कि घटना के समय वार्ड में 15 नवजात मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों को संभवतः रात में ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, इसलिए फिलहाल मृतकों की सटीक संख्या बताना मुश्किल है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है। आग सुबह करीब सात बजे लगी। सूचना मिलते ही छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और चार एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव टीमों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अधिकारियों के मुताबिक, आग बुझने के बाद वार्ड को पूरी तरह ठंडा करने का काम किया गया, ताकि किसी तरह का दोबारा खतरा न रहे।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे में नवजात बच्चों की मौत की खबर से अस्पताल में परिजनों में मातम पसरा हुआ है। कई परिजन अपने बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन आग की घटना ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया।

स्थानीय प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। कमेटी आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ यह भी जांच करेगी कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जताया दुख

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में नवजात बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया गया।

शहबाज शरीफ ने कहा कि बच्चों से जुड़ी कोई भी दुखद घटना ऐसा नुकसान है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

1985 में हुआ था PIMS का निर्माण

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) का निर्माण वर्ष 1985 में हुआ था। यह इस्लामाबाद का सबसे बड़ा और प्रमुख सरकारी अस्पताल माना जाता है।

गौरतलब है कि इस साल जनवरी में पाकिस्तान के कराची में एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगी थी। इस हादसे में करीब 14 लोगों की मौत हुई थी, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.