Media24Media.com: छत्तीसगढ़ की रूपकुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, दीपक म्हस्के बने BJP के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ की रूपकुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, दीपक म्हस्के बने BJP के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक

Document Thumbnail

 भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन में लंबे समय से प्रस्तावित बदलाव को अमलीजामा पहनाते हुए 17 अगस्त 2026 को नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।


नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। उनके अलावा विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।


रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की कमान

नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है। सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसके अलावा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी गुजरात के डॉ. हेमांग जोशी, ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के अमरपाल मौर्य और किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के बंसीलाल गुर्जर को दी गई है।

एससी मोर्चा के अध्यक्ष बिहार के शिवेश कुमार राम, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष राजस्थान के डॉ. मन्नालाल रावत और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के कुंवर बासित अली बनाए गए हैं।

13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें राजस्थान की वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत, दिल्ली के राम माधव, ओडिशा के बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश की डी. पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश की रेखा वर्मा, गुजरात की वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, महाराष्ट्र की डॉ. भारती पवार, पंजाब के सरदार मनप्रीत सिंह बादल, मध्य प्रदेश के लाल सिंह आर्य, कर्नाटक के प्रो. एम. नागराज, उत्तर प्रदेश के प्रो. तारिक मंसूर और पश्चिम बंगाल की डॉ. मधुचंद कर शामिल हैं।

16 राष्ट्रीय मंत्रियों की भी घोषणा

नई टीम में भाजपा ने 16 राष्ट्रीय मंत्रियों की भी घोषणा की है। इनमें मध्य प्रदेश की कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जयदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांगनोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभू, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव वर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश शामिल हैं।

मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव

भाजपा ने उत्तराखंड के अजीत बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया है। वहीं मध्य प्रदेश के आशीष उपाध्याय, दिल्ली के प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

सोशल मीडिया की कमान छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को सौंपी गई है। उनके साथ महाराष्ट्र की प्रीति गांधी, दिल्ली के शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड के आलोक भट्ट और हरियाणा के अरुण यादव को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।

भाजपा की नई टीम में छत्तीसगढ़ से रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को मिली जिम्मेदारी को राज्य के संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.