Media24Media.com: #NitinNabin

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #NitinNabin. Show all posts
Showing posts with label #NitinNabin. Show all posts

स्मृति ईरानी आज छत्तीसगढ़ में, नितिन नवीन के दौरे से पहले संभालेंगी मोर्चा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी आज (11 नवंबर) एक दिवसीय दौरे पर प्रदेश पहुंच रही हैं। प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभालने के बाद यह उनका दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इस दौरान वह रायगढ़ के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को प्रस्तावित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगी। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे।


रायपुर एयरपोर्ट से सीधे धरमजयगढ़ होंगी रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्मृति ईरानी बुधवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वह सीधे धरमजयगढ़ के लिए रवाना होंगी। वहां जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करेंगी। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर लेंगी बैठक

15 नवंबर को रायगढ़ में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर स्मृति ईरानी तैयारियों की समीक्षा करेंगी। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पार्टी नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगी।

समीक्षा और निरीक्षण का कार्यक्रम पूरा करने के बाद स्मृति ईरानी देर रात दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

पखवाड़े भर में स्मृति ईरानी का दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी इससे पहले 25 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आई थीं। अब करीब पखवाड़े भर के भीतर उनका दूसरा दौरा हो रहा है। उनके इस प्रवास को आगामी जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ की रूपकुमारी चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी, दीपक म्हस्के बने BJP के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक

No comments Document Thumbnail

 भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय संगठन में लंबे समय से प्रस्तावित बदलाव को अमलीजामा पहनाते हुए 17 अगस्त 2026 को नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन में अनुभवी नेताओं के साथ कई नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।


नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। उनके अलावा विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।


रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की कमान

नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को भी अहम प्रतिनिधित्व मिला है। सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसके अलावा विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी गुजरात के डॉ. हेमांग जोशी, ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के अमरपाल मौर्य और किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के बंसीलाल गुर्जर को दी गई है।

एससी मोर्चा के अध्यक्ष बिहार के शिवेश कुमार राम, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष राजस्थान के डॉ. मन्नालाल रावत और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के कुंवर बासित अली बनाए गए हैं।

13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनमें राजस्थान की वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत, दिल्ली के राम माधव, ओडिशा के बैजयंत जय पांडा, आंध्र प्रदेश की डी. पुरंदेश्वरी, उत्तर प्रदेश की रेखा वर्मा, गुजरात की वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, महाराष्ट्र की डॉ. भारती पवार, पंजाब के सरदार मनप्रीत सिंह बादल, मध्य प्रदेश के लाल सिंह आर्य, कर्नाटक के प्रो. एम. नागराज, उत्तर प्रदेश के प्रो. तारिक मंसूर और पश्चिम बंगाल की डॉ. मधुचंद कर शामिल हैं।

16 राष्ट्रीय मंत्रियों की भी घोषणा

नई टीम में भाजपा ने 16 राष्ट्रीय मंत्रियों की भी घोषणा की है। इनमें मध्य प्रदेश की कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जयदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांगनोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभू, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव वर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश शामिल हैं।

मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव

भाजपा ने उत्तराखंड के अजीत बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया है। वहीं मध्य प्रदेश के आशीष उपाध्याय, दिल्ली के प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादव को मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

सोशल मीडिया की कमान छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को सौंपी गई है। उनके साथ महाराष्ट्र की प्रीति गांधी, दिल्ली के शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड के आलोक भट्ट और हरियाणा के अरुण यादव को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।

भाजपा की नई टीम में छत्तीसगढ़ से रूपकुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को मिली जिम्मेदारी को राज्य के संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

CM साय ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, संगठन व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

No comments Document Thumbnail

 रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों प्रमुख नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और राज्य के जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बैठक की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में उल्लेख किया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सेवा, सुशासन और जनकल्याण' के संकल्प को जन-जन तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने इस मुलाकात को बेहद सकारात्मक बताते हुए जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब राज्य में भाजपा संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर लगातार बैठकों व संवाद का दौर जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.