Media24Media.com: महासमुंद : मुड़पार बांध में डूबने से व्यापारी की मौत, स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों के साथ गया था घूमने

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद : मुड़पार बांध में डूबने से व्यापारी की मौत, स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों के साथ गया था घूमने

Document Thumbnail

 महासमुंद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुड़पार बांध में दोस्तों के साथ घूमने गए एक युवक की नहाते समय पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।


मिली जानकारी के अनुसार, शहर के वार्ड क्रमांक 26 क्लब पारा निवासी 35 वर्षीय प्रणय गुर्वेकर (मिक्सचर व्यापारी) स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी पर अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ महासमुंद से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित मुड़पार बांध गए हुए थे। पिकनिक के दौरान प्रणय नहाने के लिए बांध के पानी में उतरे, जहां अचानक गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे गहरे पानी में समा गए।

युवक को डूबता देख दोस्तों और आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन असफलता मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की टीम ने गोताखोरों को पानी में उतारा और कुछ समय बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.