Media24Media.com: पिकअप और ट्रक में भीषण भिड़ंत, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 17 घायल, कई गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पिकअप और ट्रक में भीषण भिड़ंत, 2 श्रद्धालुओं की मौत; 17 घायल, कई गंभीर

Document Thumbnail

 सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों में पांच से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर किया गया है।


मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, श्रद्धालु चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी मंदिर में दर्शन करने के बाद पिकअप वाहन से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पिकअप की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार कई लोग घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

दो श्रद्धालुओं की मौत

हादसे में उमेश दीवान (14) और भुवनेश्वरी दीवान (40) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

17 घायल, कई की हालत गंभीर

हादसे में कुल 17 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें पांच से अधिक घायलों को गंभीर चोटें आने के कारण बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिकअप और ट्रक के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.