Media24Media.com: नाबालिग को धमकाकर जेवर चोरी कराने वाला कांग्रेस पार्षद का बेटा दो साथियों संग गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नाबालिग को धमकाकर जेवर चोरी कराने वाला कांग्रेस पार्षद का बेटा दो साथियों संग गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Document Thumbnail

 भिलाई। स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर उसी के रिश्तेदारों के घर चोरी करवाता था। इस मामले में पुलिस ने वार्ड नंबर-6 के कांग्रेस पार्षद रविशंकर कुर्रे के बेटे अनुराग कुर्रे (32) समेत उसके दो साथियों—करन सोनी (25) और रोहित गुप्ता (23)—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं।


धमकाकर कराई चोरी

ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि दुर्गानगर जुनवानी रोड निवासी मोहम्मद मोहसीन खान ने 9 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। करीब दो-तीन महीने पहले आरोपी अनुराग कुर्रे व उसके साथियों ने 17 वर्षीय नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर उसके मामा के घर से सोने की दो अंगूठियां, एक हार, एक जोड़ी कान की बालियां और एक मंगलसूत्र मंगवा लिया।

सगे घर में भी कराया हाथ साफ

दूसरी शिकायत नाबालिग की मां शाहीन परवीन ने दर्ज कराई। उनके घर से भी एक जोड़ी सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र और दो अंगूठियां गायब थीं। जांच में पता चला कि ये जेवर भी नाबालिग ने आरोपियों के डर से उन्हें सौंपे थे।

ऑनलाइन बेटिंग की लगाई थी लत

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी अनुराग कुर्रे ने नाबालिग को ऑनलाइन बेटिंग (सट्टेबाज़ी) ऐप की आदत डाली थी। तकनीकी जांच और सुरागों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा और शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया। तीनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.