Media24Media.com: चमोली टनल हादसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देगी साय सरकार, घायलों को भी मिलेगी मदद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चमोली टनल हादसा: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देगी साय सरकार, घायलों को भी मिलेगी मदद

Document Thumbnail

 रायपुर। उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में हुए दर्दनाक हादसे में छत्तीसगढ़ के चार श्रमिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृत श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और हादसे में घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।


कोंडागांव के चार श्रमिकों की मौत

चमोली टनल हादसे में कोंडागांव जिले के चार श्रमिकों की जान गई है। इनमें ग्राम धनसुली के दो, मदनार के एक और दहीकोंगा के एक श्रमिक शामिल हैं। वहीं, कोंडागांव जिले के दो अन्य श्रमिक हादसे में घायल हुए हैं।

दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। घटना के बाद संबंधित गांवों में शोक का माहौल है।

घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को हादसे में घायल दोनों श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायल श्रमिकों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

117 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बता दें कि उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को हुए टनल हादसे के बाद करीब 117 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने लगातार बचाव अभियान चलाकर सुरंग के अंदर से शवों को बाहर निकाला।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुल 10 मजदूरों के शव बरामद किए गए, जिनमें चार श्रमिक छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के थे। हादसे में कई अन्य श्रमिक भी घायल हुए हैं। घटना के बाद से ही छत्तीसगढ़ सरकार स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रभावित परिवारों के संपर्क में रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.