Media24Media.com: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी, BNS की धाराओं में मामला दर्ज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी, BNS की धाराओं में मामला दर्ज

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, सामाजिक नेता उमेश बघेल ने इस मामले में सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सोशल मीडिया पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणी की गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 296, 196 और 353(2) के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, टिप्पणी और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

सोशल मीडिया अकाउंट की जांच

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित टिप्पणी किस सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की गई और इसमें संबंधित व्यक्ति की क्या भूमिका है। जांच के दौरान पोस्ट, कमेंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.