Media24Media.com: CG NEWS : प्रेमी की सड़क हादसे में मौत से टूटी प्रेमिका, सदमे में लगाई फांसी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : प्रेमी की सड़क हादसे में मौत से टूटी प्रेमिका, सदमे में लगाई फांसी

Document Thumbnail

सूरजपुर (छत्तीसगढ़)। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के राई गांव से एक बेहद हृदयविदारक मामला सामने आया है। एक सड़क दुर्घटना में प्रेमी की असमय मौत का सदमा उसकी प्रेमिका सहन नहीं कर सकी। प्रेमी की मौत के अगले ही दिन युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दोहरे हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।


शादी के देख रहे थे सपने, नियति को कुछ और था मंजूर

पुलिस के अनुसार, राई गांव निवासी युवती सुनीता पैकरा क्षेत्र के ही एक युवक वीरपाल से बेहद प्यार करती थी। दोनों भविष्य में विवाह कर साथ जीवन बिताने के सपने देख रहे थे। लेकिन बीते दिनों एक भीषण सड़क हादसे में वीरपाल की मौत हो गई। इस आकस्मिक घटना ने सुनीता को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया।

गुमसुम रहने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

परिजनों ने पुलिस को बताया कि वीरपाल की मौत की खबर सुनने के बाद से ही सुनीता गहरी उदासी और मानसिक तनाव में चली गई थी। उसने लोगों से बातचीत करना बंद कर दिया था। घटना वाले दिन जब घर पर कोई नहीं था, तब उसने सूने मकान में फांसी लगा ली। जब परिजन घर लौटे तो उनके होश उड़ गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.