Media24Media.com: वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: दो बाघों की खाल और पैंगोलिन शल्क बरामद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: दो बाघों की खाल और पैंगोलिन शल्क बरामद

Document Thumbnail

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा पर वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। Wildlife Crime Control Bureau (WCCB), वन विभाग, पुलिस और Udanti-Sitanadi Tiger Reserve की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सेफ पैसेज के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो बाघों की खाल बरामद की गई है।


जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाबूराव मडावी और बिजेश्वर गेडाम को एक मोटरसाइकिल समेत पकड़ा। दोनों के खिलाफ पश्चिम पारलकोट परिक्षेत्र, पश्चिम भानुप्रतापपुर वन मंडल (जिला कांकेर) में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 390/09 दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान आरोपियों के ठिकानों से पैंगोलिन के शल्क भी बरामद किए गए हैं। इससे अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय वन्यजीव तस्करी के एक संगठित नेटवर्क के संचालन की आशंका गहरा गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी कथित तौर पर पुलिस विभाग से जुड़े कर्मचारी हैं। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि बरामद बाघों का शिकार Indravati National Park–अबूझमाड़ क्षेत्र में किया गया हो सकता है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

वन विभाग ने इस कार्रवाई को मध्य भारत के करीब 400 किलोमीटर लंबे टाइगर कॉरिडोर की सुरक्षा के लिहाज से बड़ी सफलता बताया है। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीव तस्करी और शिकार में शामिल अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.