Media24Media.com: इस चेहरे को ध्यान से देखिए… PHE विभाग का कर्मचारी… GPF की रकम निकालने मांगे ₹10 हजार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इस चेहरे को ध्यान से देखिए… PHE विभाग का कर्मचारी… GPF की रकम निकालने मांगे ₹10 हजार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा

Document Thumbnail

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने दुर्ग में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग के सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी कर्मचारी ने GPF (भविष्य निधि) की राशि निकालने की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले शिकायतकर्ता से ₹10 हजार रिश्वत की मांग की थी।

चपरासी की शिकायत पर बिछाया गया जाल

मामले में विभाग के चपरासी नंद कुमार कामड़े ने ACB से शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया।

PHE विभाग में मचा हड़कंप

कार्रवाई के बाद PHE विभाग में हड़कंप मच गया। ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.