Media24Media.com: पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

Document Thumbnail

 नई दिल्ली/जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय संबंधों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। दोनों देश विकास, सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच गहरी मित्रता और आपसी विश्वास का प्रतीक है तथा इससे भारत-इंडोनेशिया संबंधों का एक नया और स्वर्णिम अध्याय शुरू होगा। पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.