Media24Media.com: भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को नई मजबूती, परमाणु ऊर्जा समेत कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों को नई मजबूती, परमाणु ऊर्जा समेत कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

Document Thumbnail

 India Australia Agreement : भारत और ऑस्ट्रेलिया ने द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देते हुए रक्षा, सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा, साइबर प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, आपूर्ति श्रृंखला और व्यापार सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की मौजूदगी में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।


बैठक में दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने तथा वैश्विक तनावों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति को सबसे प्रभावी माध्यम बताया।

रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा जारी की है, जिससे द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलिया का प्रमुख सुरक्षा साझेदार बताते हुए कहा कि दोनों देश स्वतंत्र, शांतिपूर्ण और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में रणनीतिक समन्वय बढ़ाने, संयुक्त सैन्य अभ्यासों को और उन्नत बनाने तथा तीनों सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। इसके अलावा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े रक्षा और सुरक्षा मुद्दों पर नियमित उच्चस्तरीय परामर्श जारी रखने का भी निर्णय लिया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.