Media24Media.com: खेत में करंट लगने से पूर्व सरपंच की मौत, धान रोपाई की तैयारी के दौरान हुआ हादसा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

खेत में करंट लगने से पूर्व सरपंच की मौत, धान रोपाई की तैयारी के दौरान हुआ हादसा

Document Thumbnail

बस्तर। जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हली में धान रोपाई की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में किसान एवं पूर्व सरपंच टीकम सिंह बघेल की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।


जानकारी के अनुसार, टीकम सिंह बघेल खेत में मोटर पंप का बिजली कनेक्शन जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही भानपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे ने एक बार फिर खेतों में बिजली उपकरणों के सुरक्षित उपयोग और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों ने किसानों से बिजली संबंधी कार्य करते समय आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.