Media24Media.com: नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से कार चालक की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से कार चालक की मौत

Document Thumbnail

 कोंडागांव। नेशनल हाईवे-30 पर रविवार को कोंडागांव के बनियागांव स्थित नीलगिरि प्लांट के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला और उनका बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।


जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की यात्री बस ने कोंडागांव से गीदम की ओर जा रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के समय कार में चालक, एक महिला और उनका बेटा सवार थे। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक का शव कार के भीतर बुरी तरह फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

घायल महिला और उनके बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कोंडागांव में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल सभी कोंडागांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.