Media24Media.com: भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई बाइक, दो युवकों के पेट में घुसा सरिया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई बाइक, दो युवकों के पेट में घुसा सरिया

Document Thumbnail

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़): सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कानन पेंडारी के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग का सरिया दो युवकों के पेट के आर-पार हो गया।


दोस्त के गांव लौटने पर वापस जा रहे थे तीनों

जानकारी के अनुसार, घायल युवक मुंगेली जिले के पेंड्रीडीह (जरहागांव) के निवासी हैं। तीनों अपने एक मित्र को लेने बिलासपुर आए थे। हालांकि, यहां पहुंचने पर पता चला कि उनका मित्र पहले ही गांव लौट चुका है। इसके बाद तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे, तभी कानन पेंडारी के पास यह हादसा हो गया।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना बेहद भयावह थी। हादसे में अब्राहम के पेट में लोहे का सरिया और प्रियांशु के पेट में लोहे का पाइप पार हो गया, जबकि तीसरे युवक को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत 'डायल-112' और सकरी थाना पुलिस को सूचित किया।

सिम्स से अपोलो रेफर

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाइक व रेलिंग से अलग कर तत्काल सिम्स अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अब्राहम और प्रियांशु की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें देर रात अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है; प्राथमिक दृष्टि में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और अनियंत्रण माना जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.