Media24Media.com: शराब के नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर! VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे हेडमास्टर! VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

Document Thumbnail

 सूरजपुर। जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल से सामने आए कथित वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक हेडमास्टर स्कूल परिसर में कथित तौर पर नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है तथा मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।


जानकारी के अनुसार, मामला रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम शाल्ही स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक स्कूल का है। यहां पदस्थ हेडमास्टर हरिनंदन सिंह पर आरोप है कि वे स्कूल समय के दौरान शराब के नशे में विद्यालय पहुंचे।

वायरल वीडियो में हेडमास्टर कथित रूप से स्कूल परिसर में जमीन पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वे स्वयं को संभालने की स्थिति में नहीं दिख रहे हैं और आसपास मौजूद लोगों से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि जहां बच्चों का भविष्य संवरता है, वहां इस तरह की घटना बेहद गंभीर है। उन्होंने दोषी पाए जाने पर संबंधित हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इधर, शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.