Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की कवायद तेज़, ड्राफ्ट समिति की पहली बैठक आज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की कवायद तेज़, ड्राफ्ट समिति की पहली बैठक आज

Document Thumbnail

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। UCC के अध्ययन, सुझाव और ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित 5-सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति की पहली आधिकारिक बैठक आज (24 जुलाई 2026) रायपुर में आयोजित हो रही है। यह बैठक दोपहर 12 बजे मुख्य सचिव विकास शील के कक्ष में शुरू होगी।


जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में मंथन

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व न्यायाधीश जस्टिस रंजना देसाई कर रही हैं। बैठक में समिति के अन्य प्रमुख सदस्य भी शामिल हो रहे हैं:

  • शत्रुघ्न सिंह (सेवानिवृत्त IAS, उत्तराखंड)
  • एम.के. रावत (सेवानिवृत्त IAS, छत्तीसगढ़)
  • मोहन पवार (वरिष्ठ अधिवक्ता)
  • ज्योति रानी सिंह (सेवानिवृत्त प्राचीर्य)

किन मुद्दों पर बनेगा नया रोडमैप?

समिति राज्य में लागू वर्तमान विधिक और कानूनी स्थिति का गहन अध्ययन करेगी। इसके साथ ही, निम्नलिखित मुख्य विषयों से जुड़े कानूनों और नियमों का एक साझा प्रारूप (Draft) तैयार कर राज्य सरकार को सौंपा जाएगा:

  • विवाह (Marriage) एवं तलाक (Divorce)
  • भरण-पोषण (Maintenance)
  • उत्तराधिकार व संपत्ति अधिकार (Inheritance)
  • गोद लेना / दत्तक ग्रहण (Adoption)
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.