Media24Media.com: नाव्या मलिक ड्रग्स केस में ED की एंट्री, मनी ट्रेल और पूरे नेटवर्क की होगी जांच

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नाव्या मलिक ड्रग्स केस में ED की एंट्री, मनी ट्रेल और पूरे नेटवर्क की होगी जांच

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित नाव्या मलिक ड्रग्स केस में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो गई है। मामले में ड्रग्स कारोबार से जुड़े आर्थिक लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की जांच के लिए ईडी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में गंज थाना पुलिस ने केस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज एजेंसी को सौंप दिए हैं। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।


जानकारी के अनुसार, ईडी ने गंज थाना पुलिस से एफआईआर, केस डायरी, जब्ती पंचनामा, आरोपियों के बयान समेत जांच से संबंधित सभी अहम दस्तावेज मांगे थे। पुलिस ने आवश्यक रिकॉर्ड एजेंसी को उपलब्ध करा दिए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मनी ट्रेल और आर्थिक नेटवर्क की होगी पड़ताल

सूत्रों के मुताबिक, दस्तावेजों की समीक्षा के बाद ईडी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ECIR) दर्ज कर सकती है। इसके बाद एजेंसी ड्रग्स कारोबार से अर्जित अवैध धन के स्रोत, उसके निवेश, लेनदेन और पूरे मनी ट्रेल की गहन जांच करेगी।

ईडी यह भी पता लगाएगी कि ड्रग्स नेटवर्क को आर्थिक सहायता किसने उपलब्ध कराई, अवैध कमाई को किन माध्यमों से छिपाया गया और उसे वैध दिखाने के लिए किन व्यक्तियों या संस्थाओं का इस्तेमाल किया गया।

बैंक खाते और संपत्तियां भी रडार पर

जांच के दौरान संदिग्ध बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों, वित्तीय लेनदेन और निवेश की भी विस्तृत पड़ताल की जाएगी। यदि जांच में मनी लॉन्ड्रिंग के पर्याप्त साक्ष्य मिलते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ PMLA के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

ईडी की एंट्री के बाद अब इस मामले की जांच केवल ड्रग्स की सप्लाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे आर्थिक नेटवर्क, फंडिंग सिस्टम और उससे जुड़े सभी लोगों की भूमिका भी एजेंसी के दायरे में होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.