Media24Media.com: छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली गिरने से 7 साल की बच्ची की मौत, दो घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़: आकाशीय बिजली गिरने से 7 साल की बच्ची की मौत, दो घायल

Document Thumbnail

 सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर ब्लॉक स्थित ग्राम बिनिया में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में धान की रोपाई कर रहे परिवार पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में 7 वर्षीय बच्ची प्रीति ठाकुर की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई, जबकि उसकी 9 वर्षीय बहन और एक युवक घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, ग्राम बिनिया निवासी प्रीति ठाकुर अपने पिता शिक्षा प्रसाद ठाकुर, मां पुनीता ठाकुर, बहन रूमा ठाकुर, रवि ठाकुर, वृक्षा प्रसाद ठाकुर और व्रत कुंवर ठाकुर के साथ खेत में काम कर रही थी। शाम करीब 4:30 बजे अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ गाज गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित किया, दो का इलाज जारी

घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों ने सभी घायलों को अरगोती अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद 7 साल की प्रीति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बिजली के तेज झटके से बेहोश हुई उसकी बहन रूमा ठाकुर (9 वर्ष) और रवि ठाकुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों घायलों की स्थिति में अब सुधार है।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार को प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

कोरिया जिले में भी गाज गिरने से 7 महिलाएं झुलसीं

इसी दौरान प्रदेश के कोरिया जिले से भी आकाशीय बिजली गिरने की खबर आई है। यहाँ खेत में धान की रोपाई कर रहीं 7 महिलाएं गाज की चपेट में आकर झुलस गईं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.