Media24Media.com: कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह

Document Thumbnail

जम्मू- वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मार्ग पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की व्यापक तैनाती की गई है। इसके अलावा, सीसीटीवी निगरानी, ड्रोन सर्विलांस, चिकित्सा सुविधाओं और आपदा प्रबंधन की विशेष व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने, मौसम की जानकारी पर नजर रखने तथा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने विश्वास जताया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न होगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.