Media24Media.com: क्या होता है बालतोड़? जानिए लक्षण, कारण और घरेलू उपाय से कैसे पाएं राहत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

क्या होता है बालतोड़? जानिए लक्षण, कारण और घरेलू उपाय से कैसे पाएं राहत

Document Thumbnail

 अक्सर लोगों को लगता है कि बालतोड़ सिर्फ बाल टूटने या रगड़ लगने की वजह से होता है, लेकिन यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। दरअसल, जब त्वचा से बाल निकलता है, तो उसकी जड़ यानी हेयर फॉलिकल में बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते हैं, जिससे संक्रमण फैलने लगता है। यही संक्रमण आगे चलकर दर्दनाक फुंसी या गांठ का रूप ले सकता है, जिसे आम भाषा में बालतोड़ कहा जाता है।


यह समस्या शरीर के उन हिस्सों में ज्यादा देखने को मिलती है, जहां बालों की ग्रोथ अधिक होती है और लगातार रगड़ लगने की संभावना रहती है। संक्रमण बढ़ने पर बुखार, ठंड लगना और कमजोरी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

बालतोड़ के प्रमुख लक्षण

  • पीली मवाद से भरी गांठ या फुंसी होना
  • प्रभावित हिस्से में सूजन और तेज दर्द महसूस होना
  • फुंसी के आसपास त्वचा का लाल और गर्म होना
  • गंभीर स्थिति में बुखार और ठंड लगना
  • संक्रमण बढ़ने पर थकान और कमजोरी होना

किन कारणों से होता है बालतोड़

  • त्वचा पर लगातार रगड़ या चोट लगना
  • बाल उखड़ने या टूटने के बाद बैक्टीरियल संक्रमण
  • शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होना
  • ज्यादा पसीना आना, जिससे बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं
  • साफ-सफाई का ध्यान न रखना

बालतोड़ से राहत पाने के घरेलू उपाय

हल्दी का लेप फायदेमंद
रसोई में इस्तेमाल होने वाली हल्दी में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमण और सूजन कम करने में मदद करते हैं। बालतोड़ होने पर प्रभावित जगह पर कच्ची हल्दी या पीसी हुई गांठ वाली हल्दी का लेप लगाया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, Turmeric (कस्तूरी हल्दी) घाव, दर्द और सूजन कम करने में अधिक असरदार मानी जाती है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • प्रभावित जगह को बार-बार छूने से बचें
  • फुंसी को दबाने या फोड़ने की कोशिश न करें
  • साफ-सफाई और हाइजीन का विशेष ध्यान रखें
  • संक्रमण बढ़ने या बुखार आने पर डॉक्टर से सलाह लें

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.