Media24Media.com: 136 किलो की प्रेमिका बॉयफ्रेंड पर गिरी, दम घुटने से युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

136 किलो की प्रेमिका बॉयफ्रेंड पर गिरी, दम घुटने से युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज

Document Thumbnail

अमेरिका से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका के भारी वजन के कारण एक युवक की जान चली गई। यह घटना साल 2018 की है, जो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 44 वर्षीय कीनो बटलर का वजन करीब 54 किलो था, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड विंडी थॉमस का वजन लगभग 136 किलो बताया गया। दोनों लिव-इन में रह रहे थे और अक्सर उनके बीच विवाद होता रहता था।

बताया गया कि 18 मार्च 2018 को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गुस्से में आकर विंडी थॉमस ने कीनो बटलर पर छलांग लगा दी और उसके ऊपर बैठ गई।

भारी वजन के दबाव के कारण युवक की छाती और गर्दन पर गंभीर असर पड़ा, जिससे उसकी सांस रुक गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह छाती और गर्दन पर अत्यधिक दबाव के चलते दम घुटना बताया गया। मामले को गंभीर मानते हुए अधिकारियों ने विंडी थॉमस के खिलाफ हत्या की श्रेणी में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.