Media24Media.com: भारतमाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की मौके पर मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारतमाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की मौके पर मौत

Document Thumbnail

 जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी के पास भारतमाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


मृतकों की पहचान केदार निर्मलकर, दिलहरन वैष्णव और ग्राम कोरबी निवासी एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि भारतमाला सड़क परियोजना का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है, इसके बावजूद इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, स्पीड कंट्रोल के इंतजाम करने और लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाने की मांग की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.