Media24Media.com: CG NEWS : गांव में 8 मौतों से फैली सनसनी, खजाने के लालच में मानव बलि की आशंका! जांच के लिए कब्र से निकाला गया शव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : गांव में 8 मौतों से फैली सनसनी, खजाने के लालच में मानव बलि की आशंका! जांच के लिए कब्र से निकाला गया शव

Document Thumbnail

 बलौदाबाजार। जिले के एक गांव में हुई लगातार 8 संदिग्ध मौतों ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इन मौतों को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। मामला इतना गंभीर हो गया कि जांच के लिए पुलिस ने एक शव को कब्र से बाहर निकलवाकर सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।


ग्रामीणों के अनुसार मृतकों में बद्री पटेल, बुटालु साहू, छत्तूराम साहू, बुदलू जायसवाल, विनोद साहू, गजानन मांझी, चैतु साहू और महेतरू साहू शामिल हैं। इनमें महेतरू को छोड़कर बाकी सभी की उम्र 40 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लगातार हुई इन मौतों ने गांव में डर और आशंका का माहौल पैदा कर दिया है।

खजाने के लालच में बलि की चर्चा

गांव में यह चर्चा भी तेज है कि जमीन में गड़े कथित खजाने, जिसे स्थानीय भाषा में हंडा कहा जाता है, को पाने के लालच में लोगों की बलि दी जा रही थी। हालांकि अब तक इस तरह की बातों की किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस इस एंगल पर भी सावधानी से जांच कर रही है।

निष्पक्ष जांच की मांग

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लगातार हो रही मौतों को लेकर लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

Kaushal Kishore Vasanik के अनुसार, पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.