Media24Media.com: लुटेरी दुल्हन का खुलासा: फर्जी पहचान से रचाई शादी, चार बच्चों की मां निकली आरोपी महिला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लुटेरी दुल्हन का खुलासा: फर्जी पहचान से रचाई शादी, चार बच्चों की मां निकली आरोपी महिला

Document Thumbnail

 रामपुर। रामपुर जिले में शादी के नाम पर ठगी और फर्जी पहचान छिपाकर विवाह करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर नकली पहचान और फर्जी दस्तावेजों के सहारे युवक से शादी कर लाखों की ठगी को अंजाम दिया। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के अनुसार, पीड़ित पुनीत कुमार, निवासी मढ़ैया नादरबाग, की शादी लंबे समय से नहीं हो पा रही थी। इसी दौरान उसके मौसा के माध्यम से दो बिचौलियों ने उसकी मुलाकात खुद को हरिद्वार निवासी “रिया गुप्ता” बताने वाली एक युवती से कराई।

आरोप है कि बिचौलियों ने शादी कराने के नाम पर युवक से एक लाख रुपये नकद लिए और 11 जून को हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी।

शादी के कुछ दिनों बाद ही महिला का व्यवहार संदिग्ध लगने लगा और वह परिवार के साथ विवाद करने लगी। पीड़ित के मुताबिक, 13 जून को जब महिला घर छोड़कर जाने लगी और उसे रोका गया, तब उसने अपनी असली पहचान उजागर कर दी।

महिला ने बताया कि उसका नाम “रिया गुप्ता” नहीं बल्कि यासमीन है। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले से विवाहित है, उसके पति का नाम माहिर अली है और उसके चार बच्चे भी हैं।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला और उसके साथियों ने फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज तैयार कर युवक को धोखे में रखा। पुलिस ने धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में शामिल बिचौलियों और अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.