Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, 5 दिन तक बारिश-आंधी का अलर्ट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, 5 दिन तक बारिश-आंधी का अलर्ट

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक से पहले मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 6 से 10 जून के दौरान एक-दो स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। 6 और 7 जून को कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं 8 और 9 जून को भी मौसम का यही रुख बने रहने के आसार हैं।

विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कई इलाकों में वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव दर्ज नहीं किया गया। रायपुर और बिलासपुर सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी रायपुर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान, बारिश और धूल भरी हवाएं चलने की आशंका जताई है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसका प्रभाव जल्द ही छत्तीसगढ़ में देखने को मिल सकता है। हालांकि बारिश की गतिविधियां बढ़ने के बावजूद प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर फिलहाल बना हुआ है।
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.