Media24Media.com: NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, 22 जून तक Telegram पर बैन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा फैसला, 22 जून तक Telegram पर बैन

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार ने परीक्षा की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने Telegram पर 22 जून तक अस्थायी बैन लगा दिया है, जबकि 30 जून तक मैसेज एडिटिंग फीचर भी बंद रहेगा।


यह फैसला 21 जून को होने वाली NEET पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए लिया गया है। National Testing Agency (NTA) की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने आईटी एक्ट 2000 की धारा 69A के तहत यह आदेश जारी किया।

NTA के मुताबिक, Telegram पर कई फर्जी चैनल जैसे “PAPER LEAKED NEET” और “Re-NEET 2026” छात्रों को पेपर दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे थे। साथ ही मैसेज एडिटिंग फीचर का इस्तेमाल कर पेपर लीक के फर्जी सबूत बनाए जा रहे थे।

एजेंसी ने छात्रों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट NEET Official Portal से ही लें।

साइबर शिकायत हेल्पलाइन: 1930 | साइबर पोर्टल: National Cyber Crime Portal

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.