Media24Media.com: UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 13,343 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, 13,343 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

Document Thumbnail

नई दिल्ली- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। 24 मई 2026 को आयोजित इस परीक्षा के आधार पर कुल 13,343 अभ्यर्थियों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 में प्रवेश के लिए योग्य घोषित किया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी सफल अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी अनंतिम (Provisional) है। चयनित अभ्यर्थियों को 19 जून से 28 जून 2026 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर आवश्यक विवरण भरना एवं सत्यापित करना अनिवार्य होगा।

इस अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को निम्न कार्य करने होंगे:

  • मुख्य परीक्षा में प्रवेश हेतु ₹200 शुल्क का भुगतान (महिला, दिव्यांग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को छूट)।

  • आवश्यकता होने पर स्क्राइब, सहायक उपकरण तथा बड़े फॉन्ट वाले प्रश्नपत्र संबंधी विवरण अपडेट करना।

  • सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के लिए कैडर वरीयता (Cadre Preference) भरना।

UPSC ने चेतावनी दी है कि सभी योग्य अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित अवधि में पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन पत्र का अंतिम सबमिशन करना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर मुख्य परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा और अभ्यर्थी आगे की परीक्षा प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष सिविल सेवा परीक्षा 2025 की 1087 रिक्तियों के लिए 14,161 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा हेतु चयनित किया गया था। वहीं इस वर्ष 1016 रिक्तियों के विरुद्ध 13,343 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आयोग ने यह भी बताया कि प्रारंभिक परीक्षा 2026 के अंक, कट-ऑफ और उत्तर कुंजी पूरी परीक्षा प्रक्रिया समाप्त होने तथा अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए UPSC के हेल्पलाइन नंबर 011-40303444 एवं 011-24041001 पर सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.