Media24Media.com: रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन: कलेक्टर ने तहसील कार्यालय की कर्मचारी को किया सस्पेंड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन: कलेक्टर ने तहसील कार्यालय की कर्मचारी को किया सस्पेंड

Document Thumbnail

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने तहसील कार्यालय कटघोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 मंजू कृष्णा धिरही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


जानकारी के अनुसार मामला तहसील कार्यालय में नकल (प्रमाणित प्रतिलिपि) जारी करने के बदले अवैध राशि मांगने से जुड़ा है। इस संबंध में आवेदक किशन कुमार ने कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया।

वीडियो सबूत के बाद तेज हुई कार्रवाई

शिकायत के साथ एक वीडियो रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत की गई थी। प्रारंभिक जांच में आरोपों को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

जांच के बाद अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कटघोरा ने सहायक ग्रेड-2 मंजू कृष्णा धिरही के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की, जिसके बाद कलेक्टर ने निलंबन आदेश जारी कर दिया।

प्रशासन का सख्त संदेश

जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम लोगों को पारदर्शी और निष्पक्ष सेवाएं मिल सकें।

निलंबन के दौरान यहां रहेगा मुख्यालय

आदेश के मुताबिक निलंबन अवधि में मंजू कृष्णा धिरही का मुख्यालय पोंड़ी-उपरोड़ा तहसील कार्यालय निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें प्रशासनिक नियमों के तहत उपस्थित रहना होगा।

इस कार्रवाई को जिला प्रशासन की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.