Media24Media.com: महासमुंद- दुष्कर्म आरोपी ‘चावल वाले बाबा’ को गुपचुप रायपुर लाया गया, कड़ी सुरक्षा में मेडिकल जांच की तैयारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद- दुष्कर्म आरोपी ‘चावल वाले बाबा’ को गुपचुप रायपुर लाया गया, कड़ी सुरक्षा में मेडिकल जांच की तैयारी

Document Thumbnail

 रायपुर। दुष्कर्म के गंभीर आरोप में महासमुंद सेंट्रल जेल में बंद चर्चित कथावाचक और ज्योतिषाचार्य आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री, जिन्हें ‘चावल वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता है, को शनिवार को गोपनीय तरीके से रायपुर लाया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले उन्हें रायपुर केंद्रीय जेल में रखा गया, जिसके बाद मेडिकल जांच के लिए Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital (मेकाहारा) ले जाने की तैयारी की जा रही है।


सुरक्षा घेरे में महासमुंद से रायपुर शिफ्ट
सूत्रों के मुताबिक आरोपी को महासमुंद जेल से सूमो वाहन (CG 02 5072) में रायपुर लाया गया। सुरक्षा के लिए एक फॉलो वाहन (CG 03 A 0715) भी साथ चल रहा था। पूरी कार्रवाई जेल और पुलिस प्रशासन की संयुक्त निगरानी में बेहद गोपनीय तरीके से की गई।

सोनोग्राफी समेत कई मेडिकल टेस्ट होंगे
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री की सोनोग्राफी सहित अन्य जरूरी मेडिकल जांच मेकाहारा अस्पताल में कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें दोबारा महासमुंद सेंट्रल जेल भेजा जा सकता है।

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ था रेप केस
पूरा मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक महिला की शिकायत पर आरोपी बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(ज), 376(2)(एन) और 376(2)(एम) के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया है।

सिलयारी से हुई थी गिरफ्तारी
प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह महासमुंद सेंट्रल जेल में बंद था। जेल में तबीयत बिगड़ने की शिकायत के बाद अब उसे मेडिकल जांच के लिए रायपुर लाया गया है।

‘चावल देखकर भविष्य बताने वाले बाबा’ के नाम से थे चर्चित
आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री लंबे समय से कथावाचन और ज्योतिष के जरिए लोगों के बीच पहचान बना चुके थे। वे ‘चावल देखकर भविष्य बताने वाले बाबा’ के रूप में काफी प्रसिद्ध थे और उनके धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते थे।

पुलिस कर रही मामले की आगे जांच
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.