Media24Media.com: नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में 198 संविदा पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नर्सिंग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी: छत्तीसगढ़ में 198 संविदा पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Document Thumbnail

 Nursing College Recruitment : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के 9 नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों में कुल 198 संविदा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह नियुक्तियां दो वर्ष की संविदा अवधि के लिए होंगी। भर्ती प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम-2012 एवं विभागीय भर्ती नियम-2013 के तहत पूरी की जाएगी।

इन नर्सिंग कॉलेजों में होगी भर्ती

यह भर्ती प्रदेश के 9 नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालयों के लिए की जा रही है, जिनमें शामिल हैं—

  • Balrampur
  • Baikunthpur
  • Bijapur
  • Dantewada
  • Janjgir-Champa
  • Jashpur
  • Kurud
  • Naya Raipur Atal Nagar
  • Pusaur

कुल 198 पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी—

  • प्राध्यापक (Professor) – 09 पद
  • सह-प्राध्यापक (Associate Professor) – 18 पद
  • सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) – 27 पद
  • ट्यूटर/डिमॉन्स्ट्रेटर (Tutor/Demonstrator) – 144 पद

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वर्गवार रिक्तियां, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की विस्तृत जानकारी चिकित्सा शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

CGDME Official Website  

प्रदेश में नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर मानी जा रही है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.