Media24Media.com: जेल से रिहाई के कुछ समय बाद पूर्व कांग्रेस नेता मृत पाए गए, गौठान परिसर में मिला शव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जेल से रिहाई के कुछ समय बाद पूर्व कांग्रेस नेता मृत पाए गए, गौठान परिसर में मिला शव

Document Thumbnail

 कांकेर। कांकेर शहर में आज मंगलवार सुबह पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली का शव संजय नगर स्थित गौठान परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।


सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ माह पूर्व कोदागांव क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत हो गई थी। इस मामले में नवाज अली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बताया जा रहा है कि हाल ही में वे जेल से रिहा होकर बाहर आए थे।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों, परिचितों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.