Media24Media.com: #कांग्रेस नेता

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #कांग्रेस नेता. Show all posts
Showing posts with label #कांग्रेस नेता. Show all posts

मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

No comments Document Thumbnail

 बिलासपुर। शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।


जानकारी के अनुसार, श्याम कश्यप सुबह करीब 6:45 बजे मॉर्निंग वॉक के दौरान रेलवे अस्पताल के पास पहुंचे थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और डंडों व नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल श्याम कश्यप को तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।

जमीन विवाद में कांग्रेस नेता का हाईवोल्टेज ड्रामा, किसानों पर तानी पिस्टल

No comments Document Thumbnail

 उज्जैन। जिले के महिदपुर क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस नेता पर किसानों को पिस्टल दिखाकर धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।


जानकारी के अनुसार, Pratap Singh Gur पर आरोप है कि उन्होंने जमीन विवाद के दौरान किसानों को पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता गोविंद सेन, निवासी डेलचीबुजुर्ग गांव, ने पुलिस को बताया कि 18 जून की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने खेत पर रखे भूसे को भरने पहुंचे थे। इसी दौरान प्रताप सिंह गुर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचे और जेसीबी मशीन से खेत के पास खाई खुदवाने लगे।

शिकायत के मुताबिक, जब गोविंद सेन और उनके भाई ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान प्रताप सिंह गुर ने कमर से पिस्टल निकालकर परिवार की ओर तान दी और कहा कि “जेसीबी यहीं चलेगी, यहां से चले जाओ, नहीं तो जान से खत्म कर दूंगा।”

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। वायरल वीडियो में प्रताप सिंह गुर हाथ में पिस्टल लिए दिखाई दे रहे हैं और वीडियो बना रहे व्यक्ति का मोबाइल हटाते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, प्रताप सिंह गुर ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि जमीन की नपती को लेकर वह पहले भी इंतजार कर चुके थे, लेकिन उनकी जमीन पर अवैध रूप से एंगल गाड़ दिए गए थे। उन्हें हटाने के लिए ही जेसीबी मंगाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने उनके साथ अभद्रता की और राजनीतिक साजिश के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जेल से रिहाई के कुछ समय बाद पूर्व कांग्रेस नेता मृत पाए गए, गौठान परिसर में मिला शव

No comments Document Thumbnail

 कांकेर। कांकेर शहर में आज मंगलवार सुबह पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली का शव संजय नगर स्थित गौठान परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।


सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच के दौरान मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ माह पूर्व कोदागांव क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत हो गई थी। इस मामले में नवाज अली के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बताया जा रहा है कि हाल ही में वे जेल से रिहा होकर बाहर आए थे।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों, परिचितों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

CG NEWS : उधारी विवाद में कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : जांजगीर-चांपा जिले में कांग्रेस नेता के बेटे आयुष कश्यप हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, मैगजीन, अतिरिक्त मैगजीन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस ने इस कार्रवाई को “ऑपरेशन हंट” के तहत अंजाम दिया।


जानकारी के मुताबिक, 23 और 24 अप्रैल की दरम्यानी रात ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए थे। आरोपियों ने आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके छोटे भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच का दायरा 7 राज्यों तक बढ़ाया। इस दौरान 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए, तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए और कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। लंबी जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे उधारी के पैसों का विवाद, आपसी जलन और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा मुख्य वजह थी। बताया जा रहा है कि मृतक की बढ़ती आर्थिक स्थिति और प्रभाव से आरोपी नाराज थे, जिसके चलते उन्होंने वारदात की साजिश रची।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि घटना की रात आरोपी पहले से ही घर के आसपास मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने घर के CCTV कैमरे तोड़े, मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद किया और फिर आयुष कश्यप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान छोटे भाई को भी गोली मार दी गई।

फिलहाल पुलिस मामले के मुख्य साजिशकर्ता और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे पर पुलिस महानिरीक्षक ने जांच टीम की सराहना करते हुए इनाम की घोषणा की है।

शादी के कार्ड बांट रहा था कांग्रेस नेता, तभी पहुंची पुलिस... दुष्कर्म केस में 12 दिन पहले गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनकी शादी 7 मई को तय थी, लेकिन उससे 12 दिन पहले ही पुलिस कार्रवाई होने से मामला चर्चा में आ गया है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी की महिला मित्र ने कवर्धा महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से रवि चंद्रवंशी के साथ रिश्ते में थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया और 26 अप्रैल को कवर्धा लाया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के समय वह शादी के कार्ड बांट रहा था।

रवि चंद्रवंशी कवर्धा जिला किसान कांग्रेस संघ का अध्यक्ष बताया जा रहा है। वह पहले जोगी कांग्रेस से भी जुड़ा रहा है और पंडरिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुका है। करीब दो वर्ष पहले उसने कांग्रेस में वापसी की थी, जिसके बाद उसे संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

कवर्धा एसडीओपी आशीष शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

कांग्रेस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर 3 नकाबपोशों ने बरसाई गोलियां

No comments Document Thumbnail

 जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत करही गांव में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कांग्रेस नेता के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सीमेंट-रेत व्यवसायी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर की है। रात करीब साढ़े 3 बजे तीन नकाबपोश हमलावर घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाते हुए अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान बड़े बेटे आयुष कश्यप (19) को सिर और सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छोटे बेटे को भी गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

घटना के बाद प्रभारी एसपी निवेदिता पाल, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप सहित साइबर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घर में लगे सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ आसपास के कैमरों की भी जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में जिलेभर में नाकेबंदी कर दी गई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू और विधायक व्यास कश्यप ने घटनास्थल का जायजा लिया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बिलासपुर में राजनीतिक वर्चस्व की जंग बनी खूनी साजिश - कांग्रेस नेता गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार

No comments Document Thumbnail

CG CRIME: बिलासपुर शहर में राजनीतिक वर्चस्व और जमीन कारोबार से जुड़ा विवाद अब खूनी साजिश में बदल गया है। कांग्रेस नेता नीतेश सिंह पर हमले की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान को गिरफ्तार किया है। वहीं, तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।


गोलीबारी से मचा था हड़कंप

मंगलवार की रात मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के कार्यालय में नकाबपोश हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस घटना में पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह और राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह घायल हुए थे। हमले के दौरान नीतेश सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की, जिससे शूटर भाग निकले।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार शूटर गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत, उसके भाई समेत चार शूटरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों से पिस्टल और कट्टा भी जब्त किया है।

सीसीटीवी फुटेज में मिला सुराग

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि गोलीकांड से पहले विश्वजीत अनंत और कांग्रेस नेता अकबर खान की मीटिंग श्रीकांत वर्मा मार्ग पर हुई थी। इस मुलाकात का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने जब्त कर लिया है, जो साजिश की कड़ी को मजबूत करता है।

जमीन कारोबार से जुड़ा विवाद

जांच में खुलासा हुआ है कि अकबर खान और विश्वजीत अनंत के बीच मस्तूरी क्षेत्र की जमीन के कारोबार को लेकर लंबे समय से लेनदेन चल रहा था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मिले ठोस सबूतों के आधार पर अकबर खान की गिरफ्तारी की गई है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

बिलासपुर गोलीकांड का खुलासा: राजनीतिक वर्चस्व की जंग में उतरे खूनी, युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष ने रची थी साजिश

No comments Document Thumbnail

रायपुर :  न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गोलीकांड का मास्टरमाइंड युवा कांग्रेस का पूर्व उपाध्यक्ष विश्वजीत अनंत है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा और पिस्टल बरामद की गई है।


हमले की पूरी वारदात

घटना 28 अक्टूबर की शाम मस्तूरी में हुई थी। उस समय कांग्रेस नेता नितेश सिंह अपने मामा तामेश सिंह, भाई बृजेश सिंह और अन्य परिजनों के साथ ऑफिस के सामने बैठे थे। तभी दो बाइक पर सवार हमलावर वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान एक गोली राजकुमार सिंह के पैर में लगी और वे मौके पर ही घायल हो गए। अफरा-तफरी के बीच नितेश सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल राजकुमार और चंद्रभान सिंह को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत

गोलीकांड की खबर मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल सर्विलांस के जरिए हमलावरों की पहचान की। एसएसपी स्वयं सरकंडा थाना को कंट्रोल रूम बनाकर जांच की निगरानी करते रहे।  पुलिस की तेजी का नतीजा यह रहा कि 24 घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई।

पहले भी दो बार बना चुकी थी हत्या का प्लान

पूछताछ में नितेश सिंह ने बताया कि उन्हें इस हमले की आशंका पहले से थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले भी दो बार हत्या की कोशिश की योजना बनाई थी, लेकिन दोनों बार असफल रहे। आखिरकार 28 अक्टूबर की शाम उन्होंने मौका पाकर हमला कर दिया, पर इस बार भी अपने मकसद में नाकाम रहे।

राजनीतिक वर्चस्व और जमीन विवाद बना वजह

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि यह पूरा मामला राजनीतिक वर्चस्व और जमीन के कारोबार में एकाधिकार को लेकर था।
कांग्रेस नेता नितेश सिंह पहली बार में ही जनपद उपाध्यक्ष बन गए थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नागेंद्र राय को हराया था, जिनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गोलीकांड का मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत, नितेश सिंह के विरोधी गुट से जुड़ा था। दोनों के बीच राजनीतिक टकराव और जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा था।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.